महिलाएं आज खेल, मनोरंजन, शिक्षा, सरकार और यहां तक कि चांद पर भी पहुंच गई हैं. उन्होंने अपना एक मक़ाम हासिल कर लिया है. उसकी कोई प्रंशसा करे न करे, लेकिन उन्हें ये ताने देना कोई नहीं भूलता. वो कुछ भी कर लें लेकिन समाज में प्रचलित ये ताने उनका पीछा कभी नहीं छोड़ेंगे. ये वो ताने हैं, जो ऑफ़िस जाने वाली महिलाएं हों या घर में खाना बनाने वाली सबको सुनने को मिलते हैं. 

चलिए, जान लीजिए:

1. सब ठीक है पहले बताओ अभी तक बच्चा क्यों नहीं किया? ये भी उनकी मर्ज़ी नहीं होती है. 

nationalrighttolifenews

2. लड़कियों को इतना ज़ोर-ज़ोर से हंसना शोभा नहीं देता है. 

isorepublic

3. लड़की हो थोड़ा जल्दी उठा करो.

freepik

4. कितनी भी अच्छी पोस्ट पर जॉब कर रही हो, मगर लड़कियों को खाना बनाना ज़रूर आना चाहिए.

sbs

5. छोटे-छोटे कपड़े पहनती हो तभी तो लड़के छेड़ कर जाते हैं.  

google

6. घर में रहने वाली महिलाएं कितना भी काम करें, उन्हें यही बोला जाता है करती ही क्या हो?

t2online

7. अगर किसी लड़की ने सुहाग की चीज़ें नहीं पहनीं तो फिर आफ़त है, ऐसे रहती हैं सुहागन लड़कियां.

.manoramaonline

8. लड़की हो धीरे बोला करो.

jotform

9. ज़्यादा पढ़ने लिखने की क्या ज़रूरत है?

womenseducationprojec

ख़ैर, काफ़ी तानों की तो समाधि बन चुकी है, बस यही कुछ रह गए हैं देखते हैं ये कब तक इस समाज से विलुप्त होंगे.

Women से जुड़े आर्टिकल ScoopwhoopHindi पर पढ़ें.