द्वितीय विश्व युद्ध को मानव इतिहास का सबसे बड़ा युद्ध कहा जाता है. लगभग 6 सालों तक चला ये विश्वव्यापी युद्ध (1 Sep 1939 – 2 Sep 1945) दो गुटों (धुरी शक्तियां और मित्र राष्ट्र) को बीच लड़ा गया था, जिसमें कई छोटे-बड़े देश शामिल थे. इस युद्ध ने भयंकर तबाही मचाई और विश्व को कई साल पीछे धकेल दिया. इस लड़ाई की चपेट में आए कुछ देश अभी भी द्वितीय विश्व युद्ध का प्रभाव लिए जी रहे हैं. आइये, इसी क्रम में हम आपको Second World War से जुडे़ वो 10 अनसुने तथ्य बताते हैं, जिनके बारे में आपने पहले नहीं सुना होगा.  

1. एक सिपाही जो युद्ध ख़त्म होने के बाद भी लड़ता रहा 

vigyanam

The Gardian के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि Imperial Japanese Army का एक सिपाही Hiroo Onoda द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्त होने के बाद भी 1974 तक अपने दम पर लड़ता रहा. इस सिपाही को ख़ास मिशन के लिए फ़िलीपिंस भेजा गया था और कहा गया था कि वो किसी भी हाल में समर्पण न करे. कहा जाता है कि जब उसे पता चला कि युद्ध 1945 में ही ख़त्म हो चुका था, तो वो काफ़ी ज़्यादा चौंक गया था.  

2. हिटलर का सबसे बड़ा दुश्मन 

vigyanam

यह बात शायद बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि हिटलर का सबसे बड़ा दुश्मन उसका ख़ुद का भतीजा William Patrick Hitler था. कहा जाता है कि वो अपने चाया हिटलर से नफ़रत करता था. यही वजह थी कि उसने युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना में अपना योगदान दिया.

3. अजेय सैनिक (Unkillable soldier)

vigyanam

बीबीसी के अनुसार, Adrian Carton De Wiart नामक एक ब्रिटिश आर्मी ऑफ़िसर को unkillable soldier के नाम से जाना जाता है. उन्हें सर्वोच्च ब्रिटिश सैन्य पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था. उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में भी अपनी भागीदारी दी थी. द्वितीय विश्व युद्ध में उन्होंने अपनी एक आंख और एक हाथ खो दिया था. वहीं, उनके पैर, जांघ, सिर और मुंह पर भी गोली लगी थी.  

4. एक जहाज़ जो दो बार डूबा 

vigyanam

Australian Navy का एक जहाज़ SMS Wien 1918 में डूब गया था, जिसे निकाला गया और बाद में इटैलियन नेवी में भर्ती कराया गया. इस द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र की सेना ने नष्ट कर डूबा दिया था. ये इकलौता ऐसा जहाज़ था, जो दो ही विश्व युद्ध में डूबा था.  

5. नाज़ियों को उल्लू बनाने वाला गुप्तचर  

vigyanam

एक रिपोर्ट के अनुसार, Juan Pujol Gracia नामक व्यक्ति ने कई सालों तक नाज़ियों को उल्लू बनाया. वो ख़ुद एक नाज़ी जासूस था, लेकिन गुप्त रूप से ब्रिटेन के लिए काम कर रहा था.  

6. सबसे कम उम्र का अमेरिकी सैनिक 

businessinsider

एक रिपोर्ट के अनुसार द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिकी सेना में सबसे कम उम्र के सैनिक केल्विन ग्राहम थे. इनकी उम्र 12 वर्ष की थी.

7. बर्लिन पर गिराया गया पहला बम 

businessinsider

ऐसा माना जाता है कि मित्र राष्ट्रों द्वारा बर्लिन पर गिराए गए पहले बम ने बर्लिन चिड़ियाघर में सिर्फ़ एक हाथी को मार था. 

8. सबसे पहली जर्मन सिपाही की मौत 

vigyanam

द्वितीय विश्व युद्ध में सबसे पहली जर्मन सिपाही की मौत एक जापानी सिपाही के हाथों हुई थी.  

9. पहली अमेरिकी सिपाही की मौत  

vigyanam

 सबसे पहली अमेरिकी सिपाही की मौत एक रूसी सिपाही के हाथों हुई थी.  

10. एक महिला ने 3 हज़ार बच्चों की डिलीवरी कराई थी

vigyanam

Stanisława Leszczyńska नाम की एक महिला ने Auschwitz स्थित नाज़ी Concentration Camp में लगभग 3 हज़ार बच्चों की डिलीवरी कराई थी. आज उनके नाम से पोलैंड में कई सारे हॉस्पिटल और क्लीनिक मौजूद हैं.