आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्तमान अफ़ग़ानिस्तान का नक़्शा 19वीं सदी के अंत में तय किया गया था. माना जाता है कि 1700 ईस्वी से पहले इन नाम का कोई राज्य नहीं था. इतिहास के पन्ने बताते हैं कि यहां सिकंदर भी आक्रमण कर चुका है. वहीं, यह ऐतिहासिक भूमि कई शासकों के अधीन भी रह चुकी है. जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि कई अफ़ग़ानी शासक दिल्ली पर आक्रमण कर चुके हैं, जिसमें लोदी वंश का नाम प्रमुख माना जाता है. इसके अलावा, अफ़ग़ानी शासकों की मदद से कई अन्य आक्रमणकारी भारत पर आक्रमण कर चुके हैं.
यह तो था अफ़ग़ान का एक संक्षिप्त इतिहास. अब हम आपको तस्वीरों के ज़रिए सैर कराते हैं आक्रांताओं की क़ैद से मुक्त हुए 20वीं सदी के मध्य के अफ़ग़ानिस्तान की. देखिए और जानिए उस दौरान कैसी थी यहां की जीवनशैली.
1. 1960 – खेतों में काम करते और मुस्कुराते अफ़ग़ानी किसान.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_5714ab33-69c6-4a2b-b8b7-ff907635d92e.jpg)
2. 1961 – अफ़ग़ानियों से भरा काबुल का एक बाज़ार.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_b6deafd4-50d7-46a6-b5c1-a1afab639848.jpg)
3. 1973 – अपने कबूतरों को देखता एक कबूतरों का व्यापारी.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_1e89e3da-9698-40cf-a100-e1317170761c.jpg)
4. 1950 – अफ़ग़ानिस्तान के शहर ग़ज़नी का एक बाज़ार.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_c0a0d691-1896-4679-b8e7-e4829cd276ed.jpg)
5. 1950 – अफ़ग़ानिस्तान की बामियान घाटी में मौजूद गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_416b9660-10d9-40df-a87c-44d21ea8b280.jpg)
ये भी देखें : पुरानी दिल्ली की इन 20 ऐतिहासिक तस्वीरों में बसी हैं इतिहास की सुनहरी और ख़ूबसूरत यादें
6. 1970 – अफ़ग़ानिस्तान की धूल भरी सड़क पर यात्रियों से भरी बस.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_7c5bf58d-73a3-49e4-a377-60e95774858f.jpg)
7. 1970 – काबुल से पेशावर जाती सड़क के किनारे खड़ा एक प्राचीन क़िला.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_d06dffe0-59ef-4817-8427-eccdfbe940c0.jpg)
8. 1950 – ग़ज़नी शहर में खड़ी प्राचीन ग़ज़नी मीनार से पास से गुज़रते सवारियों से भरे दो घोड़े तांगे.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_650e32b3-08e7-4683-acc3-ee9e327dfb77.jpg)
9. 1970 – नूरिस्तान के बर्फ़ीले पहाड़ और स्थानीय निवासी.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_aa5e0229-75bd-4fe3-b433-21c071e200e4.jpg)
10. 1950 – मज़ार-ए-शरीफ़ में प्रवेश करता महिलाओं का एक समूह.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_5242d7f3-8f81-4c07-a4ee-5bc5cceff4ba.jpg)
11. 1965 – अपनी मां की गोद में एक अफ़ग़ानी नवजात.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_c279a4c7-d85f-4cf1-b146-8a0cf20f5a82.jpg)
ये भी देखें : 400 साल पुराने ‘झांसी के क़िले’ की ये 20 पुरानी तस्वीरें आपको इसके इतिहास से रूबरू कराएंगी
12. 1970 – हल्की मुस्कान के साथ काबुल का एक व्यापारी.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_71621f1a-1c09-4980-a3d6-aff18be7d9d0.jpg)
13. 1962 – काबुल मेडिकल यूनिवर्सिटी के मेडिकल छात्रों का एक समूह.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_975a32fc-f9c6-4554-875b-97dddc4decd5.jpg)
14. 1970 – काबुल के युवा.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_708231e7-c4dc-4783-8465-f2d870591d9a.jpg)
15. 1967 – काबुल हवाई अड्डे से निकलती महिलाएं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_af2b86ec-60ec-4c94-86a2-1665497ea777.jpg)
16. 1979 – काबुल के एक बाज़ार से गुज़रते ख़रीददार.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_dde26119-8efe-4479-b540-339274476165.jpg)
17. 1969 – काबुल में खड़े प्यारे बच्चों का समूह.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_ff9c6ef5-8ad2-4108-b973-2219a3d33ffa.jpg)
18. 1975 – काबुल की पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के छात्र.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_7f7db647-d4bc-47fe-aa8b-8321146b74ba.jpg)
19. 1970 – मिट्टी के बर्तन बनाता एक अफ़ग़ानी कुम्हार.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_ff55784a-8899-4676-ac74-b9b06dde5eae.jpg)
20. 1968 – पारंपरिक पोशाक में अफ़ग़ानी युवतियां.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60ee9bc78a373a7f8659712c_17d9f5a8-e381-4c57-adff-a28a24878361.jpg)
उम्मीद करते हैं कि आपको अफ़ग़ानिस्तान की ये सभी पुरानी तस्वीरें अच्छी लगी होंगी. वहीं, इन तस्वीरों ने आपको किस प्रकार प्रभावित किया हमें कमेंट में जरूर बताएं.