अक्टूबर महीना आते ही त्यौहार और व्रत की लाइन लग जाती है. कुछ लोगों को सारी तारीख़ पता होती है और किसी-किसी को नहीं पता होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार सभी लोग जान लो, अक्टूबर और नवंबर के महीने में आने वाले बड़े व्रत और त्यौहारों के बारे में.
अक्टूबर और नवंबर के महीने में करवाचौथ, दशहरा, नवरात्रि, दीपावली और छठ सहित कई बड़े-बड़े व्रत और त्यौहार पड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: नीलकंठ पक्षी का भगवान राम से क्या संबंध है, क्यों दशहरे के दिन इसे देखना शुभ माना जाता है?
दशमी श्राद्ध
1 अक्टूबर को दशमी तिथि पड़ रही है, उस दिन उनका श्राद्ध किया जाएगा, जिनका स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हुआ हो. इस दिन श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को कभी पैसों की कमी नहीं होती.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_e935e48b-426b-49af-90a5-1da8527234f5.jpg)
सर्वपितृ अमावस्या
6 अक्टूबर को पितृपक्ष का आख़िरी दिन होगा. इस दिन नाना का भी श्राद्ध कर सकते हैं. ये श्राद्ध नाती को करना चाहिए इससे उसे बहुत सुख मिलेगा.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_f115df33-359e-45ce-bcae-bca802068422.jpg)
शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
7 अक्टूबर को नवरात्र का पहला दिन होगा. इस दिन प्रतिपदा तिथि पर घट स्थापना होती है. इस दिन से देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा शुरू होती है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_201fe2a2-fb01-4e5c-b97e-db4bba104b44.jpg)
दुर्गा अष्टमी
13 अक्टूबर को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा होगी और साथ में हवन और कन्या पूजन भीहोगा.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_41293b18-be8c-4d4e-863a-42c7ab5f310a.jpg)
महानवमी
14 अक्टूबर को महानवमी तिथि है. इस तिथि पर दुर्गा मां के आख़िरी स्वरूप सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा होती है और हवन, कन्या पूजन आदि करके मां दुर्गा को विदाई दी जाती है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_1d4173ff-a2b3-4d1f-9e3f-a134ec6090bc.jpg)
विजयदशमी, दशहरा
विजयदशमी या दशहरा इस बार 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा. विजयदशमी को दशहरा इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसी दिन मां दुर्गा ने भी दैत्य महिषासुर का वध किया था.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_37bd94e5-9d30-4a0b-ae38-74bb9b331c60.jpg)
शरद पूर्णिमा, कोजागर पूजा
शरद पूर्णिमा या कोजागर पूर्णिमा 19 अक्टूबर को होगी. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन चांद की रौशनी में पूरी रात खीर रखकर सुबह खाने से सेहत अच्छी रहती है. कहते हैं उस समय चंद्रमा की किरणों से अमृत गिरता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_43ade1a2-e28c-4a0a-a72b-f391ffbc1a79.jpg)
करवा चौथ और अहोई अष्टमी
करवाचौथ का व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर होता है. इस बार ये तिथि 24 अक्टूबर को पड़ेगी. इसके अलावा 28 अक्टूबर को अहोई अष्टमी होगी.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_9f66d4f4-71e1-4d80-98ad-fb28e14dac62.jpg)
धनतेरस
कार्तिक माह (पूर्णिमान्त) की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है. ये इस बार 2 नवंबर को मनाया जाएगा.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_66563792-b944-4da0-851a-445e6cf907a5.jpg)
दीपावली, कार्तिक अमावस्या, नरक चतुर्दशी
दीपावली का त्योहार 4 नवंबर को मनाया जाएगा. दिवाली पर घी के दिए राम की अयोध्या वापसी की ख़ुशी में जलाए जाते हैं. इसी दिन नरक चतुर्दशी भी होगी.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_5865509c-7f09-472a-aac5-7c153a314569.jpg)
गोवर्धन पूजा
दीपावली के एक दिन बाद यानि 5 नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_17baaf0b-403c-4531-be79-26cd7bfd996d.jpg)
भाई दूज
भाई-बहनों त्योहार भाई दूज 6 नवंबर को होगा.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_3e98faa1-1969-42f6-a5be-925b16339497.jpg)
छठ पूजा
बिहार के लोगों के लिए छठ के व्रत का बहुत महत्व होता है. इस व्रत पर सभी लोग जहां भी हों अपने घर ज़रूर जाते हैं. इस बार छठ का व्रत 10 नवंबर को किया जाएगा.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_3e403380-bdd4-457d-a008-34ea8e7ba8c3.jpg)
कार्तिक पूर्णिमा व्रत
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह किसी पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में स्नान करना बहुत शुभ होता है. कार्तिक पूर्णिमा का ये स्नान 19 नवंबर को होगा.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61544df58a373a1f9294e49a_841e7d4b-19b1-476b-b243-4917c5922151.jpg)
ये सभी पूजा, व्रत और त्यौहार आपके घर में ख़ुशियां और सौहार्द लेकर आएं.