इतिहासकार प्राचीन चीज़ों का अध्ययन कर ये बताने में सक्षम होते हैं कि प्राचीन समय में क्या-क्या घटा था और प्राचीन काल आधुनिक समय से कितना अलग या एक समान था. वहीं, खोज के दौरान इतिहासकारों के हाथों बर्बाद हो चुके प्राचीन शहर भी मिले, जिन्होंने प्राचीन लोगों के बारे में काफ़ी कुछ बताया. वहीं, इनके हाथों कुछ ऐसी प्राचीन सभ्यताएं लगीं, जिनके बारे में आज तक शोधकर्ता ज़्यादा जानकारी इकट्ठा नहीं कर पाए. इसके पीछे के कारण कम साक्ष्यों का होना और टूटी-फूटी अवस्था में अवशेषों का मिलना. आइये, इसी क्रम में हम आपको विश्व की कुछ ऐसी सभ्यताओं के बारे में बताते हैं जिनके बारे में इतिहासकार ज़्यादा कुछ नहीं जाए पाए.
1. Gobekli Tepe

Gobekli Tepe तर्की में मौजूद एक Archaeological Site है. रेंकर के अनुसार, शोधकर्ताओं को इस सभ्यता के अवशेष आधुनिक समय से काफ़ी मिले जुले लगे. उसके अनुसार, यह सभ्यता अपने समय में काफ़ी उन्नत रही होगी. हालांकि, शोधकर्ता इसके इतिहास के बारे में अभी तक ज़्यादा कुछ नहीं जान पाए हैं.
2. Indus Valley Civilization

सिंधु घाटी सभ्यता भी विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक मानी जाती है. ये सभ्यता मिस्र और मेसोपोटामिया की समकालीन मानी जाती है. वहीं, यहां मिले अवशेषों से पता चलता है कि ये अभी अपने समय में काफ़ी उन्नत रही होगी. हालांकि, यह सभ्यता कैसे नष्ट हुई यह अब तक एक रहस्य बना हुआ है. हालांकि, आधुनिक इतिहासकारों का मानना है कि इस सभ्यता का अंत प्राकृतिक आपदा की वजह से हुआ होगा.
3. The Sanxingdui

इसे चीन का एक शक्तिशाली साम्राज्य माना जाता है, जो अपने पीछे बहुत ही कम साक्ष्य छोड़कर गया. रेंकर के अनुसार, ऐसा लगता है कि लगभग 3,000 साल पहले इसे नक्शे से पूरी तरह से मिटा दिया गया था. वहीं, कुछ इतिहासकारों का मानना है कि ये सभ्यता किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा का शिकार हुई होगी. हालांकि, इसके विषय में ज़्यादा कुछ इतिहासकारों के हाथ नहीं लगा.
4. The Silla

यह भी एक प्राचीन सभ्यता है जिसके बारे में भी ज़्यादा कुछ जानकारी इतिहासकारों के हाथ नहीं लगी. इसके बारे में कहा जाता है कि हज़ार वर्षों तक कोरिया पर राज करने के बावज़ूद इसकी मौज़ूदगी से जुड़े बहुत ही कम साक्ष्य उपलब्ध हैं. इसे एक रहस्ययमी सभय्ता भी कहा जाता है. माना जाता है कि इस सभ्यता की नींव Hyeokgeose of Silla द्वारा रखी गई थी.
5. Easter Island

ये एक द्वीप है, जिसने लगभग 64 square miles का क्षेत्र कवर किया हुआ है. ये Chile में है और इसे Rapa Nui के नाम से भी जाना जाता है. ये द्वीप अपनी 900 बड़ी पत्थर की मूर्तियों के लिए जाना जाता है, जिन्हें यहां रहने वाले प्राचीन लोगों द्वारा बनाया गया था. ये अभी भी एक रहस्य का विषय है कि इन मूर्तियों को क्यों बनाया गया था.
6. The Maya

माया सभ्यता भी विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में गिनी जाती है, जिसके बारे में इतिहासकार ज़्यादा जानकारी इकट्ठा नहीं कर पाए. ऐसा माना जाता है कि माया लोगों ने कई अद्भुत चीज़ों का निर्माण किया था, लेकिन वो कहां ग़ायब हो गए, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता. ऐसा माना जाता है कि लगभग 1 हज़ार साल पहले माया साम्राज्य का पतन हो गया था. कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि माया सभ्यता प्राकृतिक आपदा की शिकार हो गई थी.