आजकल तो अधिकतर देशों में डेमोक्रेसी यानी लोकतंत्र है. लेकिन इतिहास के अधिकतर पन्ने सम्राट और उनके साम्राज्यों की गाथा से भरे पड़े हैं. भारत में भी कभी राजशाही थी. अलग-अलग राजाओं के साथ मुग़लों और अंग्रेज़ों ने भी हम पर राज कर अपने साम्राज्य का विस्तार किया. मगर बड़े- बड़े साम्राज्यों का एक ही हस्र हुआ, वो ये कि वो कभी न कभी समाप्त हो गए.
ये भी पढ़ें: छत्रपति शिवाजी महाराज: हिंदुस्तान का वो मराठा जिसके नाम से थर-थर कांपता था मुग़ल साम्राज्य
1. फारसी साम्राज्य
Persian यानी फारसी साम्राज्य इसे ‘Achaemenid Empire’ भी कहा जाता है. इसकी स्थापना साइरस महान ने 550 BC में की थी. इनका साम्राज्य ईरान से मध्य एशिया और मिस्र तक फैला था.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/609a31fed1e99b77a7ab00cc_29d74da5-3454-48ce-bbe6-bf23c2e1263b.jpg)
2. हान साम्राज्य
206 ईसा पूर्व में चीन के हान साम्राज्य(Han Dynasty) की स्थापना हुई थी. इसके वंशजों ने 400 साल तक राज किया था. इनका राज चीन से वियतनाम और कोरिया तक में फैला था.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/609a31fed1e99b77a7ab00cc_7a93b4d8-eed6-44d5-9060-2c8fbf23768c.jpg)
3. उमय्यद ख़िलाफ़त
इसे उमय्यद खलीफ़ा भी कहते हैं. 632 ईस्वी में हज़रत मुहम्मद की मृत्यु के बाद इसकी स्थापना हुई थी. इसका साम्राज्य 40 लाख वर्ग मील तक फैला था.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/609a31fed1e99b77a7ab00cc_aa6d03f9-cfa2-457a-873c-d8561113a1a4.jpg)
4. मंगोल साम्राज्य
इतिहास के सबसे बड़े साम्राज्यों में से एक मंगोल साम्राज्य का विस्तार 13वीं और 14वीं शताब्दी CE में खूब हुआ. चंगेज ख़ान ने 1206 CE में इसकी स्थापना की थी. ये मध्य एशिया से मध्य यूरोप और जापान सागर तक फैला था.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/609a31fed1e99b77a7ab00cc_9a3a85c2-3d5a-4bdb-8164-65fb6416d7d5.jpg)
5. तुर्क साम्राज्य
उस्मानी साम्राज्य के नाम से भी इसे जाना जाता है. इसकी स्थापना 13वीं सदी के अंत में तुर्क जनजाति के सरदार उस्मान ने की थी. ये साम्राज्य दक्षिण-पूर्वी यूरोप, पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ़्रीका तक फैला था.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/609a31fed1e99b77a7ab00cc_523f8b0c-f097-4b49-9ccf-8c94a15bf443.jpg)
6. स्पेनी साम्राज्य
स्पेनी साम्राज्य(Spanish Empire) स्पेन द्वारा शासित एक औपनिवेशिक साम्राज्य था जो 1492 से 1976 तक अस्तित्व में रहा. जानकारों का कहना है कि लगभग 55 लाख वर्ग मील तक फैले इस साम्राज्य ने अपने शासन में ज़बरदस्त आर्थिक और सैन्य शक्ति को बढ़ाया था.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/609a31fed1e99b77a7ab00cc_fe338c3f-d711-48fb-a834-49caa1dc6b36.jpg)
7. रूस का साम्राज्य
1721 में इस साम्राज्य की स्थापना हुई थी. इस साम्राज्य का विस्तार अपने अंत तक लगभग 90 लाख वर्ग मील तक हो गया था. इसने ही नेपोलियन की यूरोप पर विजय प्राप्त करने के अभियान पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाई थी.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/609a31fed1e99b77a7ab00cc_f17e1126-187e-450c-b81f-b1313560cc8f.jpg)
8. ब्रिटिश साम्राज्य
यूनाइटेड किंगडम के नाम से भी इस साम्राज्य को जाना जाता है. ये कभी 13.01 मिलियन वर्ग मील भूमी पर फैला साम्राज्य था. इसे दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य कहा जाता है जिसने कभी दुनिया की आबादी के 20% से अधिक लोगों पर राज किया था. इनमें से अधिकतर देशों ने इससे स्वतंत्रता प्राप्त कर ली है. वहीं कुछ देश Commonwealth Of Nations के नाम से आज भी इसका हिस्सा बने हुए हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/609a31fed1e99b77a7ab00cc_0fed86b2-6a94-421e-9803-67db44286280.jpg)
इन साम्रज्यों ने कई देशों को आबाद किया तो कुछ को बर्बाद.