कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ कहा जाता है. इसे दुनियाभर में भारत की सॉफ़्टवेयर कैपिटल के रूप में भी जाना जाता है. इसे पहले बैंगलोर के नाम से जाना जाता था, लेकिन साल 2006 में राज्य सरकार ने इसका नाम बदलकर बेंगलुरु रख दिया था.
आधुनिक बेंगलुरु शहर की नींव 1537 में केम्पे गौड़ा (Kempe Gowda) ने एक मिट्टी का क़िला बनाकर रखी थी, लेकिन 890 ईस्वी के एक लेख में बैंगलोर का ज़िक्र मिला है. सन 1831-1881 तक बैंगलोर ब्रिटिश प्रशासन का मुख्यालय रहा. आज़ादी के बाद बैंगलोर को मैसूर राज्य की राजधानी बनाया गया था. 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया था और तभी से कर्नाटक की राजधानी है.
बेंगलुरु के इतिहास के बारे में आपने जान लिया, चलिए अब इसकी कुछ पुरानी तस्वीरों पर भी एक नज़र डाल लेते हैं जो इसके इतिहास की ग़वाह हैं.
1. बेंगलुरु का जनरल पोस्ट ऑफ़िस- 1900

ये भी पढ़ें: 1950 के दशक में कोलकाता से लंदन जाती थी ये बस
2. सेंट जोसेफ़ कॉलेज- 1900

ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान के गौरवशाली इतिहास का जीता-जगता सबूत हैं, आज़ादी से भी पहले के भारत की ये 49 तस्वीरें
3. टीपू सुल्तान के क़िले की प्राचीर- 1900

4. सेंट जॉन्स हिल रोड- 1900

5. बैंगलोर (बेंगलुरु) छावनी बाज़ार- 1900

6. ब्रिटिश सोल्जर्स क्लब- 1900

7. बॉवरिंग इंस्टीट्यूट क्लब- 1900

8. बैंगलोर (बेंगलुरु) का कब्बन पार्क- 1905

9. बैंगलोर (बेंगलुरु) का क्लब- 1905

10. सेंट एंड्रयूज चर्च- 1906

11. रसेल मार्केट- 1907

12. बैलगाड़ी वाले टैंकर से कभी सड़कों पर पानी छिड़का जाता था- 1907

13. बैंगलोर (बेंगलुरु) की एक सड़क- 1907

14. कैमरून हाइलैंडर्स रेजिमेंट बैंगलोर (बेंगलुरु)- 1911

15. बैंगलोर (बेंगलुरु) में परेड करती ब्रिटिश घुड़सवार सेना- 1918

16. इंडियन जिमखाना बैंगलोर (बेंगलुरु)- 1932

17. बैंगलोर (बेंगलुरु) सिटी मार्केट- 1937

18. मैसूर पैलेस में होती परेड

19. बैंगलोर (बेंगलुरु) की मशहूर बेलंदूर झील

20. बैंगलोर (बेंगलुरु) का मशहूर सोमेश्वर मंदिर

हमारी ये पेशकश आपको कैसी लगी, कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताना.