जब इंसान ने लिखना नहीं सीखा था, तब पूर्वजों की कहानियां सिर्फ़ मुंहज़ुबानी किस्सों तक सीमित थी. जो वक़्त से साथ हमारे ज़हन से मिट जाती थीं. 3200 ईसा पूर्व तक ऐसे ही स्थिति रही. जिसके चलते आज हम हज़ारों प्राचीन लोगों के नाम और कहानियों से अनजान हैं.
हालांकि, लेखन कला के विकास ने उस इतिहास की नींव रख दी, जिसे आने वाली पीढ़ियां ख़ुद अपनी आंखों से पढ़ सकें. इसके साथ ही हम कुछ ऐतिहासिक नामों से भी वाकिफ़ हो पाए. आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही सबसे पुरानों नामों के बारे में बताने जा रहे हैं.
1. Yax Ehb Xook

माया सभ्यता के प्रारंभिक काल में एक शक्तिशाली राजा Yax Ehb Xook के नाम का उल्लेख मिलता है. जो टिकल (ग्वाटेमाला) नाम के राज्य पर शासन करता था. उस वक़्त पूर्व-कोलंबियाई माया लिपि में प्रचलन में थी.इस राज्य ने कई शताब्दियों तक माया क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों पर राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य रूप से अपना प्रभाव छोड़ा.
ये भी पढ़ें: इन 26 तस्वीरों में देखें 2,000 साल पहले कैसे ख़ुद की ख़ूबसूरती को निखारते थे लोग
2. Anitta

कुस्सारा, अनातोलिया (आधुनिक तुर्की) में 17वीं शताब्दी ई.पू. में अनीता एक हित्ती शासक था, जिसने हित्ती भाषा में पहला टेक्सट लिखा था. उसका नाम एक खंजर के साथ-साथ उसके उद्घोषणाओं में भी मिलता है. इनमें उसके द्वारा किए गए कामों का विवरण मिलता है.
3. Hor-Aha

4. Neithhotep

Neithhotep प्राचीन मिस्र की एक महत्वपूर्ण महिला थी. वो नर्मर या उसके उत्तराधिकारी होर-अहा की पत्नी थीं. उनके विशाल मकबरे का पाया जाना और शाही सरेख पर उनके नाम के उल्लेख के कारण माना जाता है कि 3150 से 3125 ईसा पूर्व के दौरान प्राचीन मिस्र में वो एक ख़ास स्थान रखती थीं.
5. Narmer

नर्मर को मिस्र के प्रथम राजवंश का संस्थापक माना जाता है. उसने प्राचीन मिस्र का पहला सच्चा फ़ैरो बनने के लिए ऊपरी और निचले मिस्र को एकजुट किया था. उसने क़रीब 3150 से 3100 ईसा पूर्व में शासन किया था. नर्मर का नाम विभिन्न कलाकृतियों में पाया गया है, विशेष रूप से नर्मर पैलेट पर. पैलेट में न केवल मिस्र के कुछ शुरुआती चित्रलिपि शामिल हैं, बल्कि इसमें नर्मर के स्पष्ट रूप से राजा होना का भी उल्लेख है.
6. Scorpion II

स्कॉर्पियन II की पहचान को लेकर संशय है. कुछ विद्वानों का मानना है कि स्कॉर्पियन II नर्मर का ही दूसरा नाम था, जबकि अन्य मानते हैं वो एक अलग शासक था, जो नर्मर के पहले आया था. क़रीब 3200 से 3000 ईसा पूर्व के आसपास इसका नाम मिस्र के पूर्व-राजवंश काल की कई कलाकृतियों पर दिखाई देता है.
7. Ka

का या सेखेन एक और पूर्व-राजवंश मिस्र का फैरो था. ऐसा माना जाता है कि का ने 32वीं शताब्दी ईसा पूर्व के पूर्वार्द्ध के दौरान किसी समय शासन किया था. का ने प्राचीन मिस्र के राजाओं के शहर की पहली राजधानी थिनिस से शासन किया होगा. का का मकबरा पहली बार 1902 में खोजा गया था और उसमें कई कलाकृतियां, चाकू के टुकड़े और मिट्टी के बर्तन मिले थे, जिनमें उसके नाम का उल्लेख था.
8. Iry-Hor

Iry-Hor, 3200 ई.पू का एक रहस्यमय पूर्व-राजवंशी फैरो था, जिसके अस्तित्व को उसकी कब्र की खुदाई के बावजूद चुनौती दी गई है. Iry-Hor के महत्व पर संदेह का कारण ये है कि उनका नाम बिना सेरेख के पुरातन चित्रलिपि में लिखा गया है. हालांकि, एबाइडोस में अधिक खुदाई और 2012 में Iry-Hor के नाम के एक अन्य शिलालेख की खोज उसके अस्तित्व की पुष्टि करते हैं.
9. Gal-Sal और गुलाम

सुमेरियन क्ले टैबलेट पर Gal-Sal, slaves Enpap-x और Sukkalgir के नाम मिले हैं. गल-साल को आमतौर पर सबसे पुराने ज्ञात नाम के लिए कुशिम के दावेदार के रूप में उल्लेख किया गया है. गैल-साल और उसके दासों के नाम वाला टैबलेट 3200 से 3100 ईसा पूर्व की अवधि से आता है. ये नाम पूर्व-क्यूनिफॉर्म लिपि में लिखे गए हैं.
10. Kushim
