Reddit पर लोग किसी न किसी मुद्दे पर बहस करते रहते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग यादों के गलियारों से कोई तस्वीर या बात यहां शेयर कर देते हैं और वो देखते ही देखते वायरल होने लगती है.

ऐसा ही कुछ आज Reddit पर हुआ, किसी ने 90 के दशक में इस्तेमाल होने वाले पेन की बात की और लोगों ने पुराने पेंस (Pens) की फ़ोटोज़ और उनसे जुड़ी यादें शेयर करना शुरू कर दीं.


चलिए ज़्यादा देर न करते हुए यादों की इस अनोखी राइड पर ले चलते हैं. 

1. Trimax Gold 

reddit

इसे पेन को दुनिया का आईफ़ोन कहा जाता था. 

2. रेनॉल्ड्स 045 

reddit

पेन की बात हो और रेनॉल्ड्स 045 की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. इस पेन को हर कोई अफ़ोर्ड कर सकता था. 

3. कलम और दवात 

reddit

ये तो कुछ ज़्यादा ही पीछे चले गए. 

ये भी पढ़ें: 90’s से लेकर 2020 तक, Manhood को पेश करते हैं ये 15 क्लासिक Advertisement

4. Luxor Pilot Pen 

reddit

ये पेन भी कुछ ख़ास लोगों के पास होता था. इस जेल पेन से लिखने को हर कोई आतुर रहता था.

5. Uniball Eye 

reddit

इसे तो आपने भी बड़े होने के बाद तक यूज़ किया होगा. 

6. ADD Gel 

reddit

इस जेल पेन के भी ग़ज़ब जलवे थे.

ये भी पढ़ें: 80 और 90 के दशक में आने वाले दूरदर्शन के ये 10 पॉपुलर शोज़ अब आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं

7. Hero Fountain Pen 

reddit

ये फ़ाउंटेन पेन पहले कुछ दिनों तक मस्त चलता था, लेकिन जैसे ही लीक होना शुरू हुआ सारा काम ख़राब कर देता था. 

8. Pilot Hi-Tecpoint V7 

reddit

इस पेन ने आते ही मार्केट में धमाका मचा दिया था लेकिन महंगा होने के चलते बहुत कम लोगों के पास हुआ करता था ये पेन.

9. Montex 

reddit

मोंटेक्स का ये पेन तो आज भी लोग इस्तेमाल करते हैं. 

10. Flair Writo-meter Ball Point Pen 

reddit

व्राइटोमीटर तो लोग एक बार ख़रीद कर भूल जाते थे कब पेन ख़रीदना है. काफ़ी दिन चलता था. 

11. निब वाला पेन 

reddit

कुछ लोग इस पेन से भी लिखते थे. इसकी निब बदलनी होती थी.

13. फ़ोर इन वन 

reddit

इस पेन में चार सिक्के होते थे अलग-अलग कलर के. एक पेन और 4 रंग की लिखावट था न कमाल का ये पेन.

14. Parker Jotter

pwakkerman

पीले कलर का ये बॉल पेन ग़ज़ब का था. इसे ख़रीदने वाला स्टार होता था.

15. Invisible Ink Pen

linligift

इनसे लिख कर बोलते थे- जादू दिखाऊं

16. Glitter Pens

pinterest

इनसे पॉइंट्स को हाइलाइट कर अच्छे नंबर पाते थे. 

17. Blow Pens

youtube

इनसे ड्राइंग करने में बड़ा मज़ा आता था.

18. Rotomac

amazon

रवीना टंडन से लेकर सलमान ख़ान ने इस पेन की एड की थी. 

इनमें से कौन-सा पेन आप बचपन में इस्तेमाल करते थे?