Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि के ये नौ दिन देवी के नौ रूपों में नौ शक्ति और नौ रंग का प्रतीक हैं. इसका हिंदू धर्म में बहुत ज़्यादा महत्व होता है. इस बार नवरात्र की शुरुआत 15 अक्टूबर से होकर 23 अक्टूबर को इसका समापन होगा. नवरात्रि के दिन से घर में पूजा-पाठ शुरू हो जाते हैं. घर में दीपक और फूलों की ख़ुशबू आने लगती है. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में जो भी माता रानी की पूजा विधि-विधान से करता है उसे मनचाहा फल मिलता है और घर में सुख-शांति आती है. माता रानी के इन नौ दिनों की बात ही कुछ अलग होती है.

Shardiya Navratri 2022
Image Source: jansatta

Shardiya Navratri 2022

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri Quotes: प्रियजनों और दोस्तों को ये 29 मैसेज भेजकर दें नवरात्रि की शुभकामनाएं

पूजा पाठ के अलावा, मातारानी के ये 9 दिन 9 रंगों, 9 श्लोकों और 9 रूपों के होते हैं हर रूप का अपना मतलब और महत्व होता है. चलिए जानते हैं इन सबके बारे में.

1. शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन नारंगी रंग पहनना शुभ माना जाता है. इस रंग को आनंद और उत्साह का प्रतीक माना जाता है.

श्लोक- वंदे वांछित लाभाय चंद्रार्दकृत शेखराम।
वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌॥

Shardiya Navratri 2022

2. ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन सफ़ेद रंग पहनना शुभ होता है, जो शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है.

श्लोक- दधाना कर पद्माभ्यामक्षमाला कमण्डल।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

Shardiya Navratri 2022

3. मां चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग पहनना चाहिए. ये रंग सुंदरता और निडरता का प्रतीक होता है.

श्लोक- पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।

Shardiya Navratri 2022

4. कूष्मांडा

नवरात्रि के चौथे दिन रॉयल ब्लू कलर के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. ये रंग स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक होता है.

श्लोक- सुरासंपूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

Shardiya Navratri 2022

5. स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवे दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. ये रंग ख़ुशियों का प्रतीक माना जाता है.

श्लोक- सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी।।

Shardiya Navratri 2022

6. कात्यायनी

नवरात्रि के छठे दिन हरे रंग के कपड़े पहनें. ये रंग अच्छी शुरूआत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

श्लोक- चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥

Shardiya Navratri 2022

7. कालरात्रि

नवरात्रि के सांतवें दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. ये रंग शक्ति का प्रतीक माना जाता है.

श्लोक- एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥

Shardiya Navratri 2022

8. महागौरी  

नवरात्रि के आठवें दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनें. ये रंग शक्ति और शांति का प्रतीक होता है.

श्लोक- श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेतांबर धरा शुचि:।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

Shardiya Navratri 2022

9. सिद्धिदात्री

नवरात्रि के नौवें दिन Peacock Green कलर के कपड़े पहनना शुभ होता है. कहा जाता है कि, इस रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

श्लोक- सिद्धगंधर्वयक्षाद्यैरसुरैररमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

Shardiya Navratri 2022

ये भी पढ़ें: नवरात्रि में कुछ नया खाने का मन है, तो फलों और सूखे मेवों से बनी ये 7 मिठाईयां ज़रूर ट्राई करना

मातारानी की पूजा-पाठ विधि विधान से करना इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी.