Strangest Funeral Customs: हम में से अधिकतर लोग लाश या शव के दाह संस्कार के दो ही तरीके जानते हैं एक जलाना और दूसरा दफनाना. मगर इस दुनिया में शव को अंतिम विदाई देने के कई और भी प्रकार और रस्में हैं. इनमें से कुछ क्रिएटिव हैं तो कुछ अजीब.
आइए आज जानते हैं दुनिया भर की कुछ अजीबो ग़रीब अंतिम संस्कार की रस्मों के बारें जिनके ज़रिये वो शव को देते हैं अंतिम विदाई…
Strangest Funeral Customs
ये भी पढ़ें: अगर दिल और दिमाग़ में गोली लगे तो इंसान की कितनी देर में मौत हो सकती है?
1. मुर्दों को रंग-बिरंगे मनकों में बदलना (Turn the dead into colourful beads)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-850.png)
दक्षिण कोरिया में बहुत से लोग मृत व्यक्ति के अवशेषों को अलग-अलग रंगों में रत्न जैसे मनकों में तब्दील करवा लेते हैं.इन्हें बाद में घर पर प्रदर्शित किया जाता है.
ये भी पढ़ें: इन 8 देशों में हैं शादी के अजीबो-ग़रीब रिवाज, कहीं हंसना मना तो कहीं दुल्हन को Kiss करते हैं लोग
2. एंडोकैनिबलिज्म (Endocannibalism)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-837.png)
प्राचीन काल में पापुआ न्यू गिनी के मेलनेशियन और ब्राज़ील के वारी प्रजाति के लोग मृत्यु की अवधारणा को घेरने वाले भय और रहस्य को दूर करने के लिए मृतकों को खाते थे. यानोमामी लोग भी ऐसा करते हैं.
3. समुद्र में एक स्मारक बना छोड़ना (Become a memorial reef in the ocean)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-836.png)
अमेरिका में एक कंपनी जिसे Eternal Reefs कहते हैं वो बॉडी को कंप्रेस एक गोले या रीफ़ बॉल में बदल देती है. इसे समुद्र में एक चट्टान से जोड़ छोड़ दिया जाता है. ये समुद्री जीवों का आवास और मछलियों का चारा बनता है.
4. फैमडिहाना (Famadihana)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-838.png)
इस रस्म में हर 7 साल में एक बार मेडागास्कर के मालागासी लोग परिजनों के शवों को बाहर निकालते हैं. उन्हें कपड़े में लपेटते हैं और लाशों की बोरियों के साथ नृत्य करते हैं.
5. एक फैंसी या काल्पनिक ताबूत में दफन करना (Buried in a fantasy coffin)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-839.png)
घाना में लोग किसी ऐसी चीज में दफन होना पसंद करते हैं जो उनके जीवन का प्रतिनिधित्व करती हो. जैसे पायलट को हवाई जहाज के आकार के ताबूत, मछुआरे को मछली आदि के ताबूत में दफन करना.
6. शरीर को पक्षियों को अर्पित करें (Offer the bodies to birds)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-840.png)
बौद्ध धर्म के लोग कभी-कभी शरीर(शव) को टुकड़ों में काटते हैं और उन्हें पक्षियों के खाने के लिए एक पहाड़ी पर छोड़ देते हैं. ये लोग इसे दान और करुणा का कार्य मानते हैं.
7. उंगली काटना (Finger amputation)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-841.png)
पापुआ न्यू गिनी के दानी जाति के लोग जब किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाती है तो मृतक से संबंधित किसी भी महिला और बच्चों को अपनी कुछ उंगलियां काटनी पड़ती थीं. ये आत्माओं को भगाने के लिए किया जाता था. अब इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
8. न्यू ऑरलियन्स में गाजे-बाजे के साथ दफनाना (Jazz burials in New Orleans)
![Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-842.png)
न्यू ऑरलियन्स में मृत्यु में भी संगीत बजाते हैं. अंतिम संस्कार के जुलूस का नेतृत्व एक बड़े हॉर्न बैंड द्वारा किया जाता है, जो पहले उदास धुन बजाता है. उसके बाद उत्साहित जैज़ और ब्लूज़ नंबर बजाए जाते हैं जिन पर लोग डांस भी करते हैं.
9. आंखों पर पट्टी बांधकर अंतिम संस्कार (Blindfolded funeral)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-843.png)
नॉर्थवेस्टर्न फिलीपींस में रहने वाले बेंगुएट जाति के लोग अपने मृतकों की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें घर के मुख्य द्वार के पास रख देते हैं.
10. टिंगुइयन फ्यूनरल (Tinguian Funeral)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-844.png)
फिलीपींस के टिंगुइयन लोग शव को अपने सबसे अच्छे कपड़े पहनाते हैं, उन्हें एक कुर्सी पर बिठाते हैं और उनके होठों में एक जली हुई सिगरेट रखते हैं.
11. कैविटेनो ट्री कब्र (Caviteno tree burial)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-845.png)
मनीला के पास रहने वाले कैविटेनो जाति के लोग अपने मृतकों को एक खोखले पेड़ के तने में दफनाते हैं. व्यक्ति की मृत्यु से कुछ समय पहले पेड़ का चयन कर लिया जाता है.
12. अपायो रसोई समाधि (Apayo kitchen burial)
![Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-846.png)
अपायो प्रजाति के लोग जो उत्तरी फिलीपींस में रहते हैं, अपने मृतकों को रसोई के नीचे दफनाते हैं.
13. पर्यावरण के अनुकूल समाधि (Environmental friendly burial)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-847.png)
इस विधि में शव को ताबूत या फिर कोई लेप लगाने से बचा जाता है. उसे बस ऊनी कपड़ों में मिट्टी में दफन कर दिया जाता है.
14. पारसियों का गिद्ध वाला अंतिम संस्कार (Zoroastrian vulture funeral)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-848.png)
पारसी लाश को पहले बैल के मूत्र से धोते हैं, जिसके बाद एक पवित्र कुत्ता या सगदीद उसके पास जाता है. फिर इस शव को टावर ऑफ़ साइलेंस पर लटका दिया जाता है. इसे गिद्धों द्वारा तेजी से खा लिया जाता है.
15. हैदा टोटेम पोल अंतिम संस्कार (Haida totem pole funeral)
![Strangest Funeral Customs](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-849.png)
उत्तरी अमेरिका के हैडा जाति के लोग अपने मुखिया या शमां की मृत्यु के लिए एक विशेष अनुष्ठान करते थे. वो शव को डंडों से कुचल कर एक सूटकेस बॉक्स में डाल देते और उस बॉक्स को मृत व्यक्ति के घर के सामने मुर्दाघर टोटेम पोल में रखा जाता.