Met Gala 2023 Photos : फ़ैशन के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) को 1 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में आयोजित किया गया. इस बार की थीम मशहूर फ़ैशन डिज़ाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को समर्पित की गई है. यहां पर हॉलीवुड सेलेब्स के अलावा बॉलीवुड सेलेब्रिटी आलिया भट्ट ने भी सबका ध्यान खींचा. उनके रेड कारपेट पर उतरते ही सारी निगाहें उन पर टिकी रह गईं.
आइए आपको मेट गाला में पहुंचे सभी सेलेब्स का लुक दिखाते हैं.
1- मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक वैलेंटीनो गाउन में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
![Met Gala 2023 Photos](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/344792811_3057535374550026_3845500994338729175_n.jpg?w=818)
2- इवेंट में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा मैचिंग आउटफ़िट में नज़र आए. निक ने प्रियंका के साथ ट्विनिंग करते हुए मैचिंग ब्लैक सूट चुना.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/343969950_254040193810422_7569554648091652090_n.jpg?w=1024)
3- बिज़नेसवुमन ईशा अंबानी ने तीसरी बार इस इवेंट को अटेंड किया. इस दौरान उन्होंने डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग की ब्लैक साड़ी को चुना.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/343981032_595631492531779_4565013199865226365_n.jpg)
4- आलिया भट्ट ने कार्ल लागरफेल्ड का शनेल ब्राइड कलेक्शन से इंस्पायर्ड गाउन पहना. उनके आउटफ़िट को प्रबल गुरंग ने डिज़ाइन किया है. इस बार आलिया पहली बार मेट गाला में नज़र आई हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/344352729_1647618779055784_4155780316299409847_n.jpg?w=837)
5- हॉलीवुड एक्टर एनी हैथवे वर्साचे का सफ़ेद रंग का गाउन पहने हुई थीं, जिसपर स्वरोस्की क्रिस्टल्स लगे हुए थे. इसके साथ उन्होंने बल्गारी का नेकलेस पहना.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/344704419_561587296121555_3777240899273039630_n.jpg?w=1024)
6- काइली जेनर ने मेट गाला के लिए हाई स्लिट वाला रेड गाउन चुना.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-38.png)
7- सुपरमॉडल जीजी हदीद ने ब्लैक आउटफ़िट चुना और इसके साथ मोतियों का नेकलेस पहने नज़र आईं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-39.png)
8- ब्रायन टायरी हेनरी अपने सूट के साथ फ्लोइंग ब्लैक ओवरकोट डालकर काफ़ी डैशिंग लग रहे थे.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-40.png?w=682)
9- फ्लोरेंस प्यू रेड कारपेट पर एक सफ़ेद ड्रेस और बड़े ताज के साथ नज़र आईं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-42.png?w=682)
ये भी पढ़ें : जानिए Met Gala इवेंट जहां आयोजित होने वाला है, उस Metropolitan Museum Art का इतिहास क्या है
10- अमेरिकी रैपर डोजा कैट ने कार्ल लेगरफेल्ड की प्रतिष्ठित बिल्ली चौपेट की तरह ख़ुद को तैयार किया था. डोजा ने फेदर गाउन पहना था और इसी लुक में उन्होंने मेट गाला में एंट्री ली थी.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-47.png?w=1024)
11- ओलिविया वाइल्ड ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी, जो कार्ल लेगरफेल्ड की 1983 की डिज़ाइन पर आधारित थी.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-45.png?w=682)
12. मेट गाला में सिंगर रिहाना का लुक बेहद चर्चा में रहा. प्रेग्नेंसी में भी फ्लोरल आउटफ़िट को बेहतरीन तरीक़े से फ्लॉन्ट कर उन्होंने महफ़िल लूट ली.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-48.png?w=682)
13. थर्टी सेकंड्स टू मार्स के प्रमुख गायक ने प्रसिद्ध रेड कार्पेट पर कार्ल लेगरफेल्ड की प्यारी बिल्ली चौपेट जैसी विशाल पोशाक पहने हुए दिखाई दिए
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-49.png?w=1024)
14. सिंगर कार्डी-बी व्हाइट कॉलर शर्ट और ब्लैक टाई के साथ गाउन पहने नज़र आईं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-50.png?w=682)
15- जेनेल मोने ने अपने आउटफ़िट से क्लासिक चैनल स्कर्ट सूट को ट्रिब्यूट दिया.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-52.png)
16- ‘नार्कोज’ और ‘द लास्ट ऑफ अस’ के स्टार पेड्रो पास्कल रेड ट्रेंच कोर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आए.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-53.png?w=682)
17- टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी मेट गाला के रेड कारपेट पर अनाउंस की.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-54.png)
18- पफ़ डैडी ब्लैक फ्रॉक कोट में नज़र आए, जिसमें फूलों को उभारा गया था.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-55.png)
19- किम कार्डीशियन इस पर मोतियों में लिपटी नज़र आईं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-56.png)
20- लिल नैश एक्स ने 2023 मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपनी बॉडी दिखाकर बोल्ड स्टेटमेंट दिया. इंडस्ट्री बेबी स्टार एक थोंग और प्लेटफॉर्म बूट के अलावा और कुछ पहने नहीं दिखाई दिए.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2023/05/image-57.png?w=1024)