समय काफ़ी तेज़ी से गुज़रता है. कल तक हम सबको 2020 का इंतज़ार था और अब साल का पहला महीना भी ख़त्म होने वाला है. हांलाकि, इस साल की शुरूआत काफ़ी अच्छी हुई. साल के पहले महीने ही बहुत सारी चीज़ें हुईं. कुल मिलाकर 2020 का पहला महीना सभी के लिये अच्छा निकला. 

आइये देखते हैं इस महीने कौन-कौन सी गुड न्यूज़ सुनने को मिली: 

1. 100 आर्मी जवानों और 30 नागरिकों ने 4 घंटे तक बर्फ़ पर चल कर एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया. 

2. केरल में करीब 70 लाख लोगों ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेकर गणतंत्र दिवस मनाया. 621 किमी की मानव श्रृंखला भी बनाई. 

3. राजपथ पर पुरुष बटालियन की कमान संभाल 26 वर्षीय कैप्टन तान्या शेरगिल ने इतिहास रच दिया. 

4. मेरठ में देश का ऐसा पहला वॉर मेमोरियल बनेगा, ज‍िसमें देश के लिए शहीद हुए जानवरों के नाम दर्ज होंगे. 

5. रोहतक की सिमरम और फते़हबाद की काजल ने जेईई मेन 2020 में 99% से अंक लाकर अपने माता-पिता गौरवान्वित किया. दोनों किसान की बेटियां हैं. 

6. दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की पहली ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें Louis Vuitton Campaign में फ़ीचर किया गया. 

7. भारतीय हॉकी टीम ने रेड क्रॉस बुशफ़ायर के तहत $25,000 दान देकर की ऑस्ट्रेलियाई लोगों की मदद. 

8. केरल की मस्ज़िद में कराई गई हिंदू जोड़े की शादी. 2 लाख रुपये और गहने भी गिफ़्ट किये गये. 

9. इसरो ने 2022 में देश के पहले मानव अंतरिक्ष यान मिशन, गगनयान को लॉन्च करने का ऐलान किया. 

scoopwhoop

10. दुनिया के सबसे Dynamic शहरों की सूची में बेंगलुरु को पछाड़ हैदराबाद बना नंबर वन. 

britannica

11. 27 जनवरी से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और नरीमन प्वाइंट जैसे इलाकों में स्थित मॉल, मल्टीप्लेक्स, दुकानें और रेस्टोरेंट्स 24 घंटे खुले रहेंगे. 

12. गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, 2021 में सरकार पहली बार सरकार उन परिवारों के बारे में जानकारी इकठ्ठा करेगी जिनके मुखिया ‘ट्रांसजेंडर’ हैं. 

13. सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब की समस्या को दूर करने के लिए Bruhut Bengaluru Mahanagar Palike (बीबीएमपी) ने दीवारों पर शीशे लगाए, ताकि लोगों को सार्वजनिक रूप से पेशाब करने में शर्मिंदगी महसूस हो. 

14. ऑस्ट्रेलियाई बुश फ़ायर में जीवन के लिये लड़ रहे जानवरों को हेलीकॉप्ट के ज़रिये हज़ारो किलो स्वीट पोटेटो और गाजर पहुंचाये गये. 

15. Wolf Cukier नामक एक 17 वर्षीय छात्र ने नासा में इंटर्नशिप के पहले दिन ही एक ग्रह की खोज की. 

16. 152.2 रेटिंग के साथ कोलकाता सुरक्षित शहरों की लिस्ट में टॉप पर रहा. 

britannica

17. आंखों की रौशनी न होने के बाजवूद तपस्विनी दास ने ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2018 में 161 वां रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया. 

scoopwhoop

18. सिख महिला ने बुशफ़ायर से परेशान लोगों के लिए भारत की अपनी यात्रा रद्द कर दी, ताकि विस्थापित लोगों को खाना खिला कर अपना धर्म निभा सकें. 

scoopwhoop

19. JNU प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी दीपिका पादुकोण ने निडर होकर अपना नज़ारिया सबके सामने रखा. 

20. केरल सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों की असेंबली में अब संविधान की प्रस्तावना पढ़ने की योजना प्रस्तावित की. 

scoopwhoop

21. बेंगलुरू एंटी-सीएए विरोध प्रदर्शन में आयरन लेडी इरोम शर्मिला अपने जुड़वां बच्चों के साथ पहुंची. 

22. स्मॉग से लड़ने के लिए दिल्ली में लगाया गया पहला Air Purifier Tower. 

23. बिहार की 19 वर्षीय स्वेता कुमारी को Rugby में ‘International Young Player Of The Year’ अवॉर्ड से नवाज़ा गया. 

scoopwhoop

उम्मीद है आगे भी ऐसी ख़बरें मिलती रहेंगी. 

News के और आर्टिकल पढ़ने के लिये ScoopWhoop Hindi पर क्लिक करें.