Pakistan’s Reaction to the Success Of Chandrayaan-3: भारत के चंद्रयान ने चांद की सतह पर सॉफ़्ट लैंडिंग कर ली है. 6:04 पर सॉफ़्ट लैंडिंग का जश्न देश मना रहा है. हर जगह ख़ुशियों का माहौल है. दुनिया भर से भारत की इस उपलब्धि के लिए बधाइयां आ रही हैं और पाकिस्तान में भी लोग इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. चलिए इस आर्टिकल के माधयम से आपको बताते हैं पाकिस्तान के लोगों का भारत के चंद्रयान 3 पर क्या कहना है-

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 की सॉफ़्ट लैंडिंग के साथ देश का तिरंगा पहुंचा चांद पर, देखिए लोगों के रिएक्शंस

आइए बताते हैं चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर पाकिस्तान के लोगों का क्या रिएक्शंस है-

पाकिस्तान के पूर्व राजनेता फ़वाद चौधरी समेत पाकिस्तान की आम जनता ने अपने रिएक्शंस दे रहे हैं. किसी ने कहा कि भारत देश बहुत ही एडवांस देश है, उनके पास संसाधन है. लेकिन इसी के साथ कुछ लोग ऐसे ही भी हैं. जिन्होंने बेफिज़ूल के लॉजिक के साथ चंद्रयान-3 का मज़ाक उड़ाया. कल से चंद्रयान-3 की सफ़लता पर बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं. उनमें से पाकिस्तान के इन महाशय का लॉजिक समझ लीजिए-

एक पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि वो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं. चांद और पाकिस्तान दोनों के पास पानी, गैस और बिजली जैसी महत्वपूर्ण चीजों की कमी है. इस हंसी- मज़ाक उसने कहा कि इन समान परिस्थितियों को देखते हुए, पाकिस्तान के लोगों को सच में चांद पर जाने की ज़रूरत नहीं है. क्योंकि वो पहले से ही चांद पर हैं. हाहाहा! ये तो सच में फनी है.

इसके अलावा भी पाकिस्तान नागरिकों के रिएक्शंस देखिए-

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3: झारखंड का आयुष झा सॉफ़्ट लैंडिंग में निभाएगा अहम रोल, टीचर सहित गांव वाले हैं बहुत खुश